चियान विक्रम स्टारर तंगलान का टाइटल ट्रैक “तंगलान वॉर” हुआ रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 04 अगस्त 2024। (अनिल बेदाग)  “तंगलान” का मच अवेटेड टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज़ हो गया है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर पा. रंजीत की फ़िल्म के ट्रेलर ने अपनी भव्यता और रहस्य से एक मजबूत प्रभाव सभी पर डाला है। ऐसे में अब, टाइटल ट्रैक “तंगलान वॉर” की रिलीज़ के साथ, फैंस इस एपिक यूनिवर्स में और भी गहराई से गोता लगा सकते हैं। गाने के रिलीज के साथ @gvprakash द्वारा कंपोज्ड यह मजबूत गाना अपने नाम की तरह ही जोश से भरा है, साथ ही एक अनोखे म्यूजिकल जर्नी पर ले जाता है। कहना गलत नहीं होगा की फिल्म के लिए इस दमदार गाने ने स्टेज तैयार कर दिया है।

तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होगी। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी बताती है, जब अंग्रेजों ने इसे खोजा और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म साउथ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा दर्शकों के लिए नए और अनोखे कॉन्सेप्ट लाने के ट्रेंड को जारी रखे हुए है। इस तरह से यह साउथ की एक और अनोखे कॉन्सेप्ट वाली फिल्म है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

Leave a Reply

Next Post

अनोखे अंदाज में मेकर्स ने दिखाई अक्षय कुमार स्टारर खेल खेल में की खास झलक

शेयर करेफिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 04 अगस्त 2024। अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ये ट्रेलर फन फैमिली एंटरटेनर की एक झलक है जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ तापसी पन्नू, […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर