अंपायर्स से बहस करना पड़ा संजू सैमसन को महंगा, बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 मई 2024। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अंपायर्स से बहस करना भारी पड़ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर मोटा जुर्माना ठोका है। सैमसन को अपनी मैच फीस का 30 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर बोर्ड को देना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में वह शाई होप के हाथों कैच आउट होने के बाद अंपायर्स से भिड़ गए थे। दरअसल, यह घटना लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में घटी। दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर संजू सैमसन ने जोरदार शॉट मारा, गेंद सीधे छक्के के लिए जा रही थी लेकिन बाउंड्री पर तैनात शाई होप ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान उन्हें खुद को बाउंड्री छूने से बचाते देखा गया। इस करीबी मामले के बावजूद अंपायर ने बिना समय गंवाए आउट दे दिया। संजू भी डगआउट की तरफ जाने लगे। इस दौरान रीप्ले में उनके कैच आउट का वीडियो चला जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अंपायर से बात करने के लिए पहुंचे। इस मैच में राजस्थान के कप्तान 46 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।

सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी
इस विवाद पर अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स कहा, “जब बदला है खेल, वो था संजू सैमसन का फैसला… संजू सैमसन के आउट होने का फैसला, अब कोई कुछ भी कहे, अलग-अलग ओपिनियन हो सकती है इस पर, लेकिन जब आप साइड ऑन देखेंगे, तो दो बार पैर बाउंड्री लाइन पर लगता है, और वो बहुत क्लियर है। और मैं बहुत साफ हूं, या तो आप टेक्नॉलजी को इस्तेमाल मत कीजिए, और अगर आप टेक्नॉलजी इस्तेमाल करते हैं और टेक्नॉलजी गलत होती है, तो ये ऐसे ही है जैसे आप दूध में मक्खी देखकर निगल जाएं। ये ऐसे ही है जैसे दूध में मक्खी पड़ी है और आपसे कोई कहे, इसे पियो, आप नहीं पियोगे ना, ये ऐसे ही है। दो बार पैर लगता है, और इसके बाद कोई अगर कहे ये नॉटआउट है।

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन बनाए। उनके आउट होने पर विवाद हुआ। इसके बाद 18वें ओवर में कुलदीप यादव ने दो विकेट लेकर मैच पलट दिया।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ा', करीमनगर में विपक्षियों पर बरसे पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर करीमनगर 08 मई 2024। देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इसके साथ ही धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत