खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

झांसी, 16 सितंबर 2026। थाना चिरगांव इलाके में बुजुर्ग की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का खुलासा खून से सने कपड़ों के मिलने के बाद हुआ। पूछताछ में नातिन ने घटना का राज उजागर करते हुए प्रेमी के साथ मिलकर नाना की हत्या करने की बात स्वीकार की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 की सुबह कुएं में मिला था शव
छिरोना निवासी रामदीन के कोई पुत्र नहीं था। वह अपनी नातिन को अपने पास रखकर पढ़ाते थे। नातिन हाईस्कूल की छात्रा है। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर की शाम करीब पांच बजे रामदीन घर से लापता हो गए। अगले दिन 13 सितंबर की सुबह उनका शव घर के पीछे बने छोटे कुएं में मिला। परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल अंतिम संस्कार कर दिया था।

खून से सने कपड़े मिलने से खुला राज
15 सितंबर को घर की सफाई के दौरान रामदीन और उसकी नातिन के खून से सने कपड़े मिले। इस पर परिजनों ने सख्ती के साथ उससे पूछताछ की। नातिन ने बताया कि नाना रामदीन ने उसे युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर नाना की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये

शेयर करेरेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           दिल्ली, 16 सितंबर 2026।  दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान