विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई होगी रिलीज़

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 मई 2025। आंखों की गुस्ताखियां के साथ बॉलीवुड में नए रोमांस की लहर आने वाली है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी के साथ खूबसूरत शनाया कपूर नजर आएंगी। ये फिल्म अपनी भावनात्मक गहराई, दिल को छू लेने वाली कहानी, और विक्रांत-शनाया की शानदार केमिस्ट्री के साथ आप सबका दिल जीतने का वादा करती है। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को पर्दे पर रोमांस का एक नया चैप्टर शुरू करने वाली है।इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, जिसका एक कारण शनाया कपूर भी हैं। दरअसल शनाया, संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं और इस फिल्म के साथ अपना मच अवेटेड बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं और फिल्म में वो बेहद प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी के अपोजिट हैं, जिनकी परफॉर्मेंस हमेशा नेचुरल और दिल से जुड़ी होती हैं। इसके साथ ही ये एक ऐसी ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाते हैं जो फ्रेश, यंग, और फुल ऑफ लाइफ है। कह सकते है ये एक ऐसी जोड़ी है जो आपको स्क्रीन से नज़र हटाने ही नहीं देंगे। वहीं इनकी केमिस्ट्री भी इतनी रियल है कि लगता है जैसी कहानी में जान आ गई हो – एक टाइमलेस और मॉडर्न रोमांस का परफेक्ट कॉम्बो।

आंखों की गुस्तखियां सिर्फ एक प्यार की कहानी नहीं है। इसमें दिल को छू जाने वाले इमोशन्स और विशाल मिश्रा का भावपूर्ण संगीत है, जो आपके दिल में बस जाएगा। हर नज़र, हर पल, और हर सुर ऐसा लगेगा जैसे पहला प्यार फिर से जीने को मिल गया हो।

ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है मानसी बागला और वरुण बागला ने, और फिल्म को संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया हैं  और इसकी कहानी निरंजन अय्यंगर और मानसी बगला ने द्वारा लिखित है। इसका म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ये म्यूजिकल रोमांस 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

20 मई की हड़ताल को सफल बनाने के लिए रांची में संयुक्त यूनियनों का कन्वेंशन सी. एम. पी. डी. आई. में सम्पन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 मई 2025। एच. एम. एस. , एटक, इंटक, सीटू चारों युनियनों के चारों फ़ेडरेशनों के नेता क्रमशः एस क्यू जामा (इंटक) सिद्धार्थ गौतम एच. एम. एस. हरिद्वार सिंह एटक जी. के. श्रीवास्तव सीटू की अध्यक्षता में कन्वेंशन आयोजित किया गया कन्वेंशन का उद्घाटन हरभजन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप