मोहर्रम जुलूस मामले की जांच में विवाद, गलत घर में पहुंची पुलिस; समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 28 जून 2026। उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 23 जून को 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोट करने के मामले की पुलिस जांच विवादों में घिर गई। अडान मोहल्ला में आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम गलती से दो गलत घरों में प्रवेश कर गई। इसके बाद महिलाओं के साथ अभद्रता की अफवाह फैल गई, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। दिनभर चले हंगामे के बाद देर रात स्थिति सामान्य हो सकी। 23 जून को अडान मोहल्ला क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की सहायता से करीब 40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाया गया था। वैन पर ‘ले फिर आ गए’ लिखा था। क्रेन पर खड़े कुछ लोग धार्मिक झंडे लहरा रहे थे। इसके बाद हवा में लटकी वैन में विस्फोट किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

आरोपी के इशारे से बढ़ा विवाद
थाना प्रभारी कमलेश सिंगर महिला पुलिस बल के साथ एक आरोपी को लेकर अडान मोहल्ला पहुंचे थे। आरोपी ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से पार्षद के देवर के घर की ओर इशारा कर दिया। पुलिस उसके बताए अनुसार जब घर में दाखिल हुई, तो पता चला कि वह गलत घर था। इसी दौरान महिलाओं के कपड़े फाड़ने और मारपीट करने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते मस्जिदों से अनाउंसमेंट कर लोगों से इकट्ठा होने की अपील की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, विशेषकर महिलाएं, थाने पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं।

अब तक 20 लोगों की पहचान, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल करीब 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एटीएस (ATS) की टीम ने भी नगर में पहुंचकर जांच की है।

प्रशासन के फूले हाथ-पांव
महिलाओं के धरना-प्रदर्शन से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर मौके पर पहुंचे। शहर काजी नसीरुद्दीन ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद महिलाओं से घर लौटने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। शाम को मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) करणदीप सिंह बड़नगर पहुंचे और मुस्लिम पक्ष से चर्चा कर भ्रामक जानकारी को दूर करने का भरोसा दिया।

गलतफहमी का मामला : पार्षद पति
पार्षद पति फकीर मोहम्मद ने कहा कि पुलिस मेरे छोटे भाई के घर में दाखिल हुई थी। पूरा मामला गलतफहमी का है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई। इस मामले को लेकर हम पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुबंई में 30 हजार लोगों की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने जहरीले कैप्सूल बांट रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुबंई 28 जून 2026। मुबंई में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक व्यक्ति द्वारा लोगों को कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला सामने आया है।  मुंबई के जेजे और भायखला इलाके में आरोपी लोगों को ‘दर्द से राहत’ देने के नाम पर जहरीले कैप्सूल दे […]

You May Like

कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान....|....केंद्रीय मंत्रिमंडल से 1789 करोड़ की योजना मंजूर....|....आईआरएफसी को 396 करोड़ का जीएसटी नोटिस....|....एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत....|....भिलाई इस्पात संयंत्र से 100 किलोग्राम कॉपर केबल चोरी....|....सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज....|....ग्राम सभाओं में दो अक्टूबर से विकसित ग्राम पंचायत योजना की कवायद तेज....|....वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग....|....यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें....|....राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज