मुबंई में 30 हजार लोगों की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने जहरीले कैप्सूल बांट रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुबंई 28 जून 2026। मुबंई में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक व्यक्ति द्वारा लोगों को कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला सामने आया है।  मुंबई के जेजे और भायखला इलाके में आरोपी लोगों को ‘दर्द से राहत’ देने के नाम पर जहरीले कैप्सूल दे रहा था। पुलिस ने आरोपी फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुल 30 हजार खाली कैप्सूल और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगवाया था। पुलिस के मुताबिक, मुबंई में 30 हजार लोगों की हत्या की साजिश को नाकाम किया गया। 

क्या है पूरा मामला?
मुंबई के जेजे और भायखला इलाके में एक व्यक्ति लोगों को ‘दर्द से राहत’ देने के नाम पर जहरीले कैप्सूल दे रहा था। मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने इन कैप्सूल को ले लिया, जिससे एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उसे पेट दर्द तथा उल्टी होने लगी। इस घटना के बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैयाज प्रेमजी पुणे का रहने वाला है और वह पेंट का काम करता है। उसके पास लगभग 14,900 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि हर कैप्सूल में करीब 1 ग्राम जिंक फॉस्फाइड भरा गया था। आरोपी ने बताया कि उसने 30 हजार और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। आरोपी 30 हजार कैप्सूल तैयार करके बड़ी साजिश रच रहा था, जिसको पुलिस ने नाकाम कर दिया। 

क्या होता है जिंक फॉस्फाइड?

जिंक फॉस्फाइड बेहद खतरनाक रसायन है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से चूहों को मारने वाली दवा में किया जाता है। यह शरीर में पहुंचने के बाद पेट के एसिड के संपर्क में आकर जहरीली फॉस्फीन गैस बनाता है। जांच में पता चला है कि आरोपी 2025 में ईरान और इराक भी गया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 110 और 123 के तहत जहर देने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, फैयाज प्रेमजी शिया खोजा मुस्लिम समुदाय से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार की एसीबी ने करोड़ों रुपये के खरीद घोटाले में पूर्व DGHS को किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जून 2026। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य महकमे में दवाओं और मेडिकल उपकरणों की खरीद में हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने मामले से जुड़ी कड़ियां जोड़ते हुए दिल्ली स्वास्थ्य […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग