पीएम मोदी की सभा में बिहार के सीएम की जुबान फिसली; नीतीश बोले- चार हजार से ज्यादा सांसद…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 07 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नवादा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। पीएम मोदी से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को याद कराया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान भी एक बार फिसली। उन्होंने कहा-  “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहबे करेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं। हमको पूरी उम्मीद है कि चार… चार हजार से ज्यादा एमपी रहेंगे इनके पक्ष में। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। पूरा दीजिए।”  देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। बिहार में चालीस सीटें हैं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है, लेकिन मुख्यमंत्री 400 की जगह चार हजार बोल गए।

लालू-राबड़ी निशाने पर, बोले- पति-पत्नी केवल राज करते थे, काम नहीं

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां पधारे हैं। आप सब जानते हैं कि विवेक ठाकुर जरूर भारी मतों से जीतेंगे। आपको बता दूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के लिए बहुत काम कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि कम उम्र के लोग पुरानी बातों को भूल गए हैं। आप अपने बाल बच्चों को याद करवा दीजिए कि 2005 के पहले क्या हाल था? जरा उन्हें बताइए कि पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। आने जाने का रास्ता तक नहीं था। इसको भूलिएगा मत। उनलोगों को 15 साल मिला था। क्या काम किए थे? पति-पत्नी मिलकर केवल राज करते रहे। एक भी काम नहीं किया। पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताइए कि कैसा हाल था। इसके बाद हमलोगों की सरकार ने काफी काम किया। विकास किया। पहले हिन्दू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा होता था। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुए। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूलियेगा मत। जो काम किया उसको वोट दिया। हमलोग रात-दिन काम कर रहे हैं। पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? एक महीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग आते थे। किसी का इलाज नहीं होता था।

तेजस्वी भी निशाने पर, बोले- सारा काम हम किए, वह घूमकर भ्रम फैला रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिजली और शौचालय की क्या स्थिति थी? इसके बाद हमलोग आए तो सब ठीक करवाए। लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमलोग आए तो कितना नौकरी दिए। 20 लाख रोजगार का वादा निभाने का काम कर रहे हैं। अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार मिल गया है। 10 लाख सरकारी नौकरी का भी वादा हमलोग निभाने जा रहे। केंद्र सरकार भी काफी मदद कर रही है। पीएम मोदी जो बिहार और देश में काम करवा रहे, उसको जरूर याद रखियेगा। पीएम मोदी का दसवां साल चल रहा है। आगे भी पांच साल तो जरूर रहेंगे। इसके कोई दिक्कत नहीं है। हमलोग हर तरह का काम कर रहे हैं। एक-एक जगह कोई समस्या हो रही, उन सब जगह को हमलोग देख रहे हैं। पहले कितना कम लड़के और लड़कियां पढ़ती थी? अब कितना पढ़ रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन के लिए लोग मेरे साथ आए। एक बार हम गलती से उसको कुछ दिन के लिए लाए। अब वह सब जगह घूम-घूमकर कहा रहा है कि सारा काम हम किए। हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम अब कहीं नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुरू; शिवप्रकाश की मौजूदगी में बन रही चुनावी रणनीति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ बीजेपी विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को डूमरतराई स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में शुरू हो चुका है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही करीब 200 से अधिक अधिवक्ता बीजेपी में […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन