आठ वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा जोशीमठ का भविष्य, रोज बदल रहे हालात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देहरादून 22 जनवरी 2023। जोशीमठ में भू-धंसाव की ताजा स्थितियों के बीच करीब 20 दिन बीत जाने के बाद रोज हालात बदल रहे हैं। राज्य सरकार बदलती परिस्थितियों के अनुसार फैसले ले रही है। सरकार को आठ वैज्ञानिक संस्थानों की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही जोशीमठ का भविष्य तय होगा। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की (सीबीआरआई) को सरकार ने नोडल एजेंसी बनाया है। जो अपने काम के साथ ही सभी दूसरी एजेंसी की रिपोर्ट का अध्ययन करेगी और रिपोर्ट देने के साथ ही सरकार के साथ समन्वय बनाने का काम करेगी।

जोशीमठ में असुरक्षित हुए भवनों का चिह्नीकरण, दरार वाले भवनों में क्रेक मीटर लगाकर उनकी मॉनिटरिंग और असुरक्षित भवनों को तोड़ने का काम संस्थान के वैज्ञानिकों की देखरेख में किया जा रहा है। इसके अलावा अस्थाई पुनर्वास के लिए प्री-फेब्रीकेटेड मॉडल भवन भी संस्थान की देखरेख में उसकी और से नामित एजेंसी की ओर से बनवाए जा रहे हैं। संस्थान के पांच वैज्ञानिकों की देखरेख में 30 इंजीनियरों की टीम जोशीमठ में काम कर रही है। संस्थान की ओर से अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तीन सप्ताह में सौंपनी है।

जोशीमठ का पुनर्निर्माण होगा या नहीं, वाडिया की रिपोर्ट महत्वपूर्ण
वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान जोशमीठ में सिस्मोलॉजी भू-भौतिकीय अन्वेषण के साथ ही जियोफिजिकल सर्वेक्षण का काम कर रहा है। संस्थान की ओर से यहां भूकंपीय हलचलों को भांपने के लिए तीन भूकंपीय जांच स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। इसके अलावा संस्थान के सात वैज्ञानिकों की टीम ग्राउंड जीरो पर लगातार काम कर रही है। अब तक इस टीम की ओर से दो जियोफिजिकल प्रोफाइल का काम पूरा कर लिया गया है। जिसका अब लैब में डाटा अन्वेषण किया जा रहा है। संस्थान की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकार को यह फैसला लेने में आसानी होगी कि वहां पुनर्निर्माण किया जाए या नहीं। संस्थान को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दो सप्ताह और फाइनल रिपोर्ट दो माह में सौंपनी है।

कितना भार सह सकती है जोशीमठ की जमीन, बताएगा आईआईटी रुड़की
आईआईटी रुड़की की ओर से जोशीमठ में भू-तकनीकी अध्ययन (जियोटेक्निकल सर्वे) किया जा रहा है। इस अध्ययन में संस्थान के वैज्ञानिक पता लगाएंगे कि जोशीमठ के भूगर्भ में मिट्टी और पत्थरों की क्या स्थिति है। उसकी भार क्षमता कितनी है। उस पर कितना बोझ डाला जा सकता है। कुल मिलाकर जब यह बात सामने आएगी कि प्रभावित इलाकों में नए भवन बनाने हैं या नहीं, पुराने भवनों को ठीक किया जाना है या नहीं, तब आईआईटी रिपोर्ट महत्वूर्ण होगी।

जमीन के भीतर पानी के बहने के रास्तों का पता लगा रही एनजीआरआई
एनजीआरआई, हैदराबाद के 10 वैज्ञानिकों की टीम सबसर्फेस फिजिकल मैपिंग का काम करेगी। जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वे के जरिए जोशीमठ में 30 से 50 मीटर गहराई तक का भूगर्भ का मैप तैयार करेगी। इससे पानी के जमाव और मिट्टी की संरचना को समझने में मदद मिलेगी। मिट्टी की मोटाई को मापने के लिए टीम एमएएसडब्ल्यू (मल्टी-चैनल एनालिसिस ऑफ सर्फेस वेव) प्रणाली का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा टीम ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (भूमि की तह की स्थिति का पता लगाने वाला रडार) का इस्तेमाल कर भूमि के नीचे की मिट्टी में पड़ी मामूली दरारों और कम मात्रा में पानी के जमाव का पता लगाएगी। इससे वहां जमीन के भीतर मौजूद पानी के भंडार, उसके स्रोत और बहने के रास्त का पता चलेगा। संस्थान को दो सप्ताह में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट और तीन सप्ताह में अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है।

Leave a Reply

Next Post

अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हारीं सानिया मिर्जा, अब मिश्रित युगल आखिरी उम्मीद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेलबर्न 22 जनवरी 2023। सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार एना डेनिलिना रविवार को महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गईं। भारत और कजाखस्तान की खिलाड़ी की जोड़ी को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप