बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 16 दिसंबर 2023। बीजापुर में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच कोरमा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं मौके से विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के सामान बरामद हुए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम, गंगालूर एसओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पुनेम और 15 से 20 अन्य सशस्त्र नक्सलियों के कोरमा मुनगा के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व कोबरा 202, 210 की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी।

इसी बीच शनिवार की सुबह सात बजे के करीब कोरमा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चले मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने कोरमा के जंगल में बने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया। वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार, प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। बताया गया है कि इलाके में गस्त जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सौगात 30 को, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 16 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में अयोध्या आने की तारीख अब तय हो गई है। वह 30 दिसंबर को यहां आएंगे। इसी दिन पीएम के हाथों श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्याधाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग