’10 साल में जो हुआ वह महज ट्रेलर, देश के लिए अभी बहुत कुछ करना है’, केरल में बोले पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सबका ये जनसमर्थन और प्रेम देख कर मैं विश्वास से कह सकता हूं केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है। ये नववर्ष केरल के विकास का वर्ष होगा, ये नववर्ष नई राजनीति के आरंभ का वर्ष होगा। अब केरल संसद में अपनी मजबूत आवाज भेजेगा। इसलिए आज केरल भी कह रहा है, फिर एक बार, मोदी सरकार। पीएम ने कहा, ”दस वर्ष में जो हुआ है वह महज ट्रेलर है, केरल तथा भारत के लिए और बहुत कुछ किया जाना है।”

पीएम मोदी ने कहा,  “कल नववर्ष विशु के पावन अवसर पर ही भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा का संकल्प पत्र देश के विकास का संकल्प पत्र है। भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी होती है। आयुष्मान योजना के तहत केरल के 70 लाख से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिली है। अब भाजपा ने घोषणा की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। और यही मोदी की गारंटी है।

देश में जल्द पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी

प्रधानमंत्री ने कहा, “विकसित होते भारत की पहचान आधुनिक संरचना से भी होगी। आज देश में नए एक्सप्रेस बन रहे हैं, नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। भाजपा ने कल अपने घोषणापत्र में घोषणा की है कि जैसे पश्चिम भारत में अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। इसका अनुभव देखते हुए कल हमने संकल्प पत्र में कहा है कि जैसे पश्चिम भारत में बुलेट ट्रेन का काम आगे चल रहा है, आगे चलकर उत्तर, दक्षिण और पूर्व में बुलेट ट्रेन का काम शुरू कर दिया जाएगा। NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल में इसके लिए बहुत जल्द सर्वेक्षण का काम शुरू किया जाएगा।”

दस वर्ष में जो हुआ है वह महज ट्रेलर

प्रधानमंत्री ने कहा, “केरल के लोगों ने बीते 10 सालों में देखा है कि कैसे NDA सरकार ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई है। कांग्रेस सरकार ने भारत की छवि कमजोर देश की बना दी थी। भाजपा सरकार ने भारत को एक मजबूत देश बनाया है। आज जब कोई भारतीय विदेश जाता है तो उसे सम्मान से देखा जाता है। आज का भारत युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने की ताकत रखता है। आज का भारत कोरोना जैसी महामारी में दूसरे देशों की ओर नहीं देखता। हम स्वदेशी वैक्सीन बनाते हैं। अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की सहायता भी करते हैं। बीते 10 सालों में जो हुआ है, आपको लगता है बहुत कुछ है, लेकिन मोदी क्या कहता है? मोदी कहता है कि 10 साल में इनता सारा काम भले हुआ लेकिन जो हुआ है वो तो ट्रेलर है, केरल तथा भारत के लिए और बहुत कुछ किया जाना है।

जनता के पैसों की खुलेआम लूट हो रही

पीएम मोदी ने कहा, “केरल में जनता के पैसों की खुलेआम लूट हो रही है। ये लोग भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल लेकर आते हैं। जनता का हर एक रुपया लूटना चाहते हैं। जिस बैंक में गरीबों और मध्यम वर्ग ने अपनी मेहनत के सैकड़ों-करोड़ों रुपये जमा किए थे, उस बैंक को CPM को लोगों ने पूरी तरह लूटकर कंगाल कर दिया। इन CPM वालों ने गरीब की बेटी की शादी को भी अनेक संकटों में डाल दिया।”

पीड़ितों को पैसा वापस मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी

प्रधानमंत्री ने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यहां CPM के मुख्यमंत्री तीन साल से लगातार झूठ बोल रहे हैं कि इस कॉपरेटिव स्कैम के पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलेगा। ये यह भी झूठ बोलते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। ये आपका सेवक मोदी है जिसने इस केस की जांच करवाई। अब तक स्कैम करने वालों की करीब 90 करोड़ की संपत्ति भारत सरकार के ED ने अटैच कर ली है। मैं इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं कि कैसे जिनके पैसे डूब गए हैं, ऐसे गरीबों को उनका पैसा वापस करूं? भाजपा सरकार पहले भी देश में 17 हजार करोड़ रुपये ऐसे स्कैम पीड़ितों को वापस दिलवा चुकी है। इसलिए मैं कॉपरेटिव स्कैम के पीड़ितों को ये भरोसा दिलाता हूं कि उनका पैसा वापस दिलाने में भाजपा और मेरी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।”

Leave a Reply

Next Post

भूपेश बघेल बोले- हारने के डर से गलत बयानबाजी न करे अमित शाह, भले ही सबूत देख लें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 15 अप्रैल 2024।  राजनांदगांव लोकसभा सीट की बात करे तो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद से हाई प्रोफाइल सीट हो गई। चुनावी प्रचार को लेकर 14 अप्रैल शाम 7 बजे एक दिवसीय दौरे में पूर्व मुख्यमंत्री राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप