आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में गई पांच लोगों की जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सोमवार रात एक ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई। घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।

ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के चक्कर में हुई पांच लोगों की मौत
हादसा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के बटुवा गांव में सोमवार रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक यात्री गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे तभी उससे धुआं निकलते देखा और इसी दौरान चेन पुलिंग कर दी। और इसके बाद वे ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए। तभी विपरीत दिशा से एक अन्य ट्रेन कोणार्क एक्सप्रेस आई और उन्हें कुचल दिया। ट्रेन भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम जा रही थी।

मृतकों में दो असम के रहने वाले थे
मृतकों में दो की पहचान असम के मूल निवासी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि अन्य की पहचान की जा रही है। घायल व्यक्ति, जिसे इलाज के लिए श्रीकाकुलम सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह ओडिशा का रहने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

सहकारिता भर्ती : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा, हरीश रावत और गोदियाल बैठे धरने पर, कहा- भ्रष्टाचार ने सरकार की कलई खोलकर रख दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 12 अप्रैल 2022। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहकारिता में हुई भर्तियों को लेकर राज्य सचिवालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया और धरना दिया। कड़ी धूप में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वर्तमान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी