भाजपा 370 और NDA 400 पार करेगा…मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने दिया है वोटः शिवराज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 02 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में लोकसभा चुनाव के संबंध में सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के संबंध में कहा कि चुनाव नतीजों में भाजपा 370 से अधिक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगा। चौहान ने एक बयान के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन चार जून को ये बात साफ हो जाएगी। चौहान का कहना है कि ये बात वे नहीं, बल्कि देश की जनता कह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता का विश्वास अछ्वुत और अभूतपूर्व है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि इसके साथ ही भाजपा राज्य की सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। 

विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौहान ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने वोट दिया है। भाजपा भारी सफलता प्राप्त कर रही है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एग्जिट पोल संबंधी बयान के परिप्रेक्ष्य में कहा कि विपक्ष हो या खड़गे, सबको अच्छी तरह से पता है कि उनके सारे दावे हवा हो रहे हैं। उनके कार्यकर्ता मतगणना में तो चले जाएं, इसलिए ऐसा बोलकर अपना दावा पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जून 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाचार चैनलों द्वारा जारी किए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा है कि राज्य में भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट