सरगुजा में कार-बाइक में टक्कर, नाबालिग की मौत

admin
शेयर करे

कैलाश गुफा जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, दूसरा गंभीर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सरगुजा, 24 अगस्त 2026। सरगुजा जिले के बतौली-बगीचा मार्ग पर केनापारा के पास कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 साल के नाबालिग राहुल बिंझिया की मौत हो गई। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सावन के आखिरी सोमवार को कैलाश गुफा में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए उदयपुर क्षेत्र के ग्राम नुनेरा निवासी राहुल बिंझिया (15) अपने साथी करौंदी निवासी सुनील के साथ रविवार शाम बाइक से कैलाश गुफा जा रहा था।

बतौली-बगीचा मार्ग पर केनापारा के पास उनकी बाइक की कार (सीजी 15 डीवी 0588) से टक्कर हो गई। हादसे में राहुल और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

नाबालिग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में राहुल बिंझिया की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं घायल सुनील का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक राहुल का 25 अगस्त को जन्मदिन था। जन्मदिन से एक दिन पहले ही उसकी मौत की खबर से परिजन सदमें में हैं।

खस्ताहाल सड़क के कारण हादसे

बतौली-बगीचा मार्ग पूरी तरह से टूट गई है। बतौली से बोदा के बीच सड़क चलने चालक नहीं बची है। लोक निर्माण की इस सड़क की दुर्दशा के कारण सड़क में लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Next Post

कला से मनोरंजन तक, American Express Card Members के लिए NMACC में खास सुविधाओं की सौगात

शेयर करेभारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच देने की पहल, NMACC और American Express साथ आए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई/नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026। कला, संस्कृति, मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी के अनुभवों को और खास बनाने की दिशा में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कोर्प., इंडिया और नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर (NMACC) […]

You May Like

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर....|....सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति....|....सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा