प्रधान आरक्षक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत; परिजनों में कोहराम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 16 अगस्त 2024। बीजापुर में सुबह भैरमगढ़ थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। उसने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले का जांच में जुट गई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोनू हपका ने शुक्रवार की सुबह थाना परिसर में अपने सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। थाना परिसर के अंदर गोली की आवाज सुनकर साथी जवान ने जाकर देखा तो प्रधान आरक्षक सोनू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। साथी जवान घायल अवस्था में उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक जवान के खुद पर गोली चलाने का कारण पता नहीं चल पाया था।

Leave a Reply

Next Post

प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डीजीप से कर सकेंगे चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल से अब शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनकर तुरंत निराकरण किया जाएगा। हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को सम्बोधित करते […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण