शेयर किए ट्रिप के फोटोज; फैंस ने इब्राहिम को लेकर किए कमेंट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी और अभिनेत्री पलक तिवारी राजस्थान की सैर पर निकली हैं। यहां उन्होंने कई अच्छे पल बिताए हैं। उन्होंने यहां का म्यूजिक सुना है। यहां का खाना खाया है और झील के किनारे पोज दिया है। अभिनेत्री ने अपनी ट्रिप की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। उनकी इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। कुछ यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि वह इब्राहिम अली खान के साथ हैं। अभिनेत्री पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने जंगल की सैर की है। राजस्थानी म्यूजिक पर डांस किया है। यहां के खाने का आनंद लिया है।
पलक तिवारी को पसंद आई राजस्थान की संस्कृति
अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा ‘मैंने हमेशा राजस्थानी मेहमाननवाजी के बारे में सुना था। लेकिन अब असल में इसका अनुभव करने का मौका मिला। सच में यहां की मेहमाननवाजी अनोखी और बेमिसाल है। संस्कृति से जुड़े अनुभव, हर निवाले में राजस्थान का स्वाद है। यहां ऐसा संगीत है, जिसके बारे में सिर्फ सुना था। मैं तो बस हैरान और खुश हूं।’
इब्राहिम को लेकर यूजर्स ने किए कमेंट
अभिनेत्री की पोस्ट पर कई यूजर्स ने इब्राहिम अली खान को लेकर कमेंट किए हैं। यूजर्स का मानना है वह राजस्थान में इब्राहिम अली खान के साथ टूर पर गई हैं। एक यूजर ने लिखा ‘यह रणथंभौर में इब्राहिम के साथ है।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘इब्राहिम के साथ पोस्ट करो पलक जी।’ एक और यूजर ने लिखा ‘मिसेज इब्राहिम अली खान।’ एक और यूजर ने गुजारिश की कि ‘इब्राहिम के साथ एक फोटो डालो।
क्या इब्राहिम के साथ रिश्ते में हैं अभिनेत्री?
बता दें कि अभिनेत्री पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे और अभिनेता इब्राहिम अली खान के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट से एक साथ निकलती हुई स्पॉट की गई थीं। यूजर्स उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। मगर दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
पलक तिवारी का वर्कफ्रंट
पलक तिवारी ने फिल्म ‘बिजली बिजली’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अभिनय किया है। आखिरी बार वह ‘रोजी: द सैफरॉन चैप्टर’ में नजर आई थीं।


