कृषि बिलों के विरोध में किसानों का गुस्सा, अंबाला में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर की गाड़ी पर किसानों ने बरसाए डंडे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अंबाला 22 दिसंबर 2020। कृषि बिलों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मंगलवार को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अंबाला में किसानों ने खट्टर के काफिले पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर डंडे बरसाए, CM का काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई किसानों की पगड़ियां गिर गईं।

प्रदर्शनकारियों ने CM की गाड़ी पर भी डंडे मारे

किसान शांतिपूर्वक काले झंडे दिखा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की। इससे किसान भड़क गए और उन्होंने गाड़ियों पर डंडे मारने शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री जिस गाड़ी में थे, उस पर भी डंडे मारे तो पुलिस ने रोका।

खट्टर अंबाला में नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक करने आए थे। उसके बाद उन्हें भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के समर्थन में जनसभा करनी थी। लेकिन, बैठक से निकलते ही किसानों ने उन्हें घेर लिया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में नए कोरोना वायरस पर अलर्ट, ब्रिटेन से भारत लौटे 7000 लोग लोगों की घर-घर जाकर जांच

शेयर करे ब्रिटेन से भारत आए सभी लोगों की घर-घर जाकर जांच करने का फैसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 23 दिसंबर 2020। ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर देश में भी एहतियात बरती जा रही है। मंगलवार रात से ब्रिटेन से भारत आने और जाने वाली […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान