ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 09 सितंबर 2026। बिलासपुर में जीआरपी ने ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 24 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 12.50 लाख रुपए बताई गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। उनके पास नशीले पदार्थ की खेप होने की आशंका थी।

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नर्मदा एक्सप्रेस के जरिए गांजा ले जाने की तैयारी में थे।

सीहोर के रहने वाले हैं आरोपी

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले हैं। जीआरपी उनसे पूछताछ कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे ट्रेन के जरिए कहां पहुंचाया जाना था।

ओडिशा से एमपी तक फैला नेटवर्क

थाना प्रभारी के मुताबिक, गांजा तस्करी का नेटवर्क ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक फैला हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह के मास्टरमाइंड की जानकारी जुटा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

जीआरपी ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता

शेयर करेपार्टी समलैंगिक शादियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जर्मनी, 09 सितंबर 2026। जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट में सितंबर 2026 के चुनाव में अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी पार्टी (AfD) ने बड़ी जीत हासिल की है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब जर्मनी में कोई दक्षिणपंथी पार्टी किसी राज्य में […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात