पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी, अलग-अलग इलाकों से दो इनामी सहित 22 नक्सली गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 17 अप्रैल 2025। सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने दो इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर टेकमेटला की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ सात नक्सलियों रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य देवा माड़वी, चैनु माड़वी, मल्ला माड़वी, रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य माड़वी लखमा, रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य लाला मिडियम, मारुड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य अंदा माड़वी और रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य गंगा माड़वी को पकड़ा गया। इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और पाम्पलेट बरामद किया गया। वहीं जांगला थाना और डीआरजी की संयुक्त पार्टी बेलचर, भूरिपानी व कोटमेटा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बेलचर के जंगल से आरपीसी सीएनएम सदस्य समीला ओयाम पिता रमेश ओयाम उम्र 22 निवासी पटेलपारा छोटेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य संतु ओयाम पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 निवासी बड़ेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य सायबो माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 39 निवासी पटेलपारा बड़ेपल्ली, आरपीसी मिलिशिया सदस्य रमेश आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 19 निवासी कोलनार, आरपीसी मिलिशिया सदस्य शंकर आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 22 निवासी कोलना व केएएमएस सदस्य कोहले ओयाम पति सुखराम ओयाम उम्र 22 निवासी कोलनार को गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली तार, बैटरी, टंगिया आदि सामान बरामद किया गया। वहीं नेलसनार थाना व सीआरपीएफ हेमलापारा कैम्प की साझा टीम कांदाकरका की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान कांदाकरका के जंगल से मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष सोमा ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 28 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, मूलवासी बचाओ मंच सदस्य मुन्ना ओयाम पिता इरपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर और आरपीसी जनताना सरकार सदस्य पिलू ओयाम पिता पुसू ओयाम उम्र 35 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को पकड़ा है। 

मूलवासी बचाव मंच सदस्य मोटू ओयाम पिता बुधु ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 22 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता कुम्मा ओयाम उम्र 40 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य पंडरु ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, भूमकाल मिलिशिया सदस्य रामू ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर व केएएमएस सदस्य मुन्नी ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी खुदाई का औजार, टंगिया और नक्सल साहित्य आदि बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

महादेव सट्टा: रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; 6 राज्यों के 14 सटोरिए अरेस्ट, 500 खाते से करोड़ों का लेन-देन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस को महोदव सट्टा एप पैनलों से ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 6 राज्यों के  8 अंतर्राज्यीय सहित कुल 14 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। महादेव एप के पैनलों से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज