मुआवजे के लिए टावर पर चढ़े किसान, आंधी-पानी में भी नहीं डिगा हौसला, प्रबंधन ने फंसाया नया पेंच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सतना 22 मई 2022। सतना जिले में मुआवजे की मांग को लेकर टावर पर चढ़े किसानों का हौसला खराब मौसम के आगे भी नहीं झुका। मुआवजे की मांग पूरी न होने के चलते किसान खराब मौसम में भी रातभर टावर पर ही चढ़े रहे। किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर एक नई पेंच भी फंस गई है। उधर, किसानों के मुआवजे पर एक नई पेंच भी सामने आ गई है। जिसके दम पर पावर ग्रिड प्रबंधन किसानों को चक्कर लगवाने के साथ ही प्रशासन को भी उलझा के रखे हुए है। 

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनशन
उचेहरा विकासखंड के अतरबेदिया में चल रहा किसानों का अनशन शनिवार को खराब मौसम के बाद भी जारी रहा। धूल भरी तेज आंधी और बारिश के बीच भी अपनी मांग को लेकर किसान टावर पर चढ़े रहे। शुक्रवार सुबह से टावर पर चढ़े किसान आंधी-पानी में भी टावर पर ही बैठे रहे। इस बीच उनका साथ देने कई और पुरुष और महिलाएं भी वहां पहुंचीं। 

जानकारी के अनुसार पावर ग्रिड प्रबंधन ने एडीएम राजेश शाही की फटकार के बाद प्रशासन को बताया कि किसानों के मुआवजे पर हाईकोर्ट से स्थगन मिला हुआ है। किसानों के पास भले ही प्रति टावर 12 लाख रुपये के मुआवजा भुगतान के आदेश हों, लेकिन हाईकोर्ट ने उस आदेश पर पावर ग्रिड प्रबंधन को स्टे दे रखा है। लिहाजा मुआवजा नहीं दिया जा सकता। इन स्थितियों के बीच अब मामला और उलझ सा गया है। किसान मुआवजे के लिए अनशन पर हैं, टावर पर चढ़े बैठे हैं। वे कुछ भी सुनने को तैयार नही हैं। एडीएम, एसडीएम को भी बैरंग वापस लौटा चुके हैं। वहां कानून-व्यवस्था के हालात निर्मित हो रहे हैं, जिसका सारा दारोमदार सतना जिला प्रशासन पर है। प्रशासन भी असमंजस में है कि अनशन कैसे खत्म कराया जाए?

Leave a Reply

Next Post

सेना प्रमुख का पहला कश्मीर दौरा: कहा- कश्मीर में विकास और शांति के नए युग की शुरुआत, एलओसी पर सतर्क रहें जवान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीनगर 22 मई 2022। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि यह कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत है। इसलिए नियंत्रण रेखा पर जवानों को सतर्क रहना चाहिए। कार्यभार संभालने के बाद सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर पहली […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट