T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही दिखाए तूफानी तेवर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल खास रहा है। खासकर टी20 क्रिकेट में उनका जलवा देखने को मिला है, जो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले एक वार्मअप मैच में अर्धशतक जड़ा। इससे पता चलता है कि सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टी20 क्रिकेट में इस समय कितनी शानदार है। सूर्यकुमार यादव ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ पहले वार्मअप मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के साथ छोटी-छोटी, लेकिन तूफानी साझेदारी की। भारत ने अपनी पारी में निर्धारित 20 ओवर खेलकर कुल 158 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। भारत के लिए एकमात्र अर्धशतक नंबर 4 पर उतरे सूर्यकुमार यादव के बल्ले से ही निकला। 

सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। बता दें कि ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और ऋषभ पंत फेल रहे। इस मैच में आर अश्विन, विराट कोहली और केएल राहुल उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, वे दूसरे मैच में खेलने वाले हैं, क्योंकि इसके बाद टीम को टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच खेलने हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला टीम ने 84 गेंद शेष रहते थाईलैंड को 9 विकेट से रौंदा

शेयर करेभारतीय कप्तान स्मृति मंधाना का यह 100वां T20I मैच छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को थाईलैंड को 84 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से रौंद दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही