रथ यात्रा के दौरान 315 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, मंत्री वैष्णव ने सीएम माझी के साथ बैठक में लिया फैसला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 29 जून 2024। ओडिशा के पुरी में 7 जुलाई को होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे इस बार पुरी से 315 विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा, रेल मंत्रालय उत्सव के लिए पुरी आने वाले 15000 श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था भी करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव व पार्वती परिदा के साथ बैठक की। इस दौरान रेल मंत्री ने विशेष ट्रेनें चलाने और श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था के बारे में सूचित किया। वैष्णव ने कहा, रथ यात्रा उत्सव के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक 315 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। इसमें ओडिशा के अधिकांश हिस्से को भी कवर किया जाएगा।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने कहा, गुंडिचा यात्रा पर बादामपहाड़, राउरकेला, बालेश्वर, सोनेपुर और दासपल्ला, जूनागढ़ रोड, संबलपुर, केंदुझारगढ़, पारादीप, भद्रक, अंगुल, गुनुपुर, बंगिरीपोसी से विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, संध्या दर्शन, बहुदा जात्रा, सुना वेशा और रथ यात्रा के अधरापन अनुष्ठानों के लिए भी विशेष ट्रेनों की योजना है। वहीं, फंकवाल ने पुरी स्टेशन पर रथयात्रा की भीड़ से निपटने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और पहले से ही व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

नई दिल्ली के दौरे के दौरान रेल मंत्री के साथ बैठक से पहले सीएम माझी और दोनों डिप्टी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम और गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम माझी ने नेताओं को रथ यात्रा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Next Post

कानूनी पेशे में महिला-पुरुष समानता पर बोले चीफ जस्टिस- अधिकतम लैंगिक प्रतिनिधित्व के लिए और प्रयास जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जून 2024। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने लैंगिक प्रतिनिधित्व की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि कानूनी पेशे में अधिकतम लैंगिक प्रतिनिधित्व हासिल करने की दिशा में और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप