प्रयागराज में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या, गांव में ठाकुर परिवार से चल रहा था विवाद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 25 नवंबर 2021 । प्रयागराज जिले के फाफामऊ इलाके में एक दलित परिवार के चार लोगों की क्रूरता से हत्या कर दी गई। फूलचंद (50), उसकी पत्नी मीनू (47), बेटी सपना (17) और बेटे शिव (10) की कमरे के भीतर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई। बुधवार दोपहर के बाद से यह परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। गुरुवार की सुबह पड़ोस के लोगों को शक हुआ तो घर पहुंचे। कमरे में खून से सनी चार लाशें चारपाई और तख्ते पर पड़ी थी।

खबर पाकर आईजी राकेश सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दलित परिवार का आरोप है कि गांव में रहने वाले ठाकुर परिवार से उनका विवाद चल रहा था। एक महीना पहले उस परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा इस परिवार के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया। इस मामले में कार्रवाई न होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। चार हत्या से पूरे गांव में तनाव है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी परिवार के कई लोगों को उठा लिया है। परिवार का आरोप है कि हत्या उसी परिवार ने की है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान से भेजा गया था गौतम गंभीर को धमकी देने वाला ई-मेल, जांच में हुआ खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 नवंबर 2021 । पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जो जान से मारने की धमकी मिली थी, वो मेल पाकिस्तान से आया था. गौतम गंभीर ने आरोप लगाया था कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान