पाकिस्तान से भेजा गया था गौतम गंभीर को धमकी देने वाला ई-मेल, जांच में हुआ खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 नवंबर 2021 । पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जो जान से मारने की धमकी मिली थी, वो मेल पाकिस्तान से आया था. गौतम गंभीर ने आरोप लगाया था कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है. लेकिन ये मेल जिस सिस्टम से भेजा गया था, उसका आईपी एड्रेस पाकिस्तान में मिला है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने गुगल से जानकारी मांगी थी. गुगल ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया था. आईपी एड्रेस भी पाकिस्तान का ही मिला है।

गौतम गंभीर ही नहीं, बल्कि और भी कई लोगों को आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. इस पूरे मामेल की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है. हालांकि, मामले पर दिल्ली पुलिस के अलावा और भी कई एजेंसियां नजर बनाए हुईं हैं।

दो मेल भेजकर दी गई थी धमकी

गौतम गंभीर को मंगलवार रात को पहला ईमेल आया था जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी. गंभीर ने मंगलवार रात ही शिकायत दर्ज करवा दी थी. जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. लेकिन बुधवार को फिर उन्हें एक ईमेल आया जिसमें लिखा था ‘कल तुम्हें मारना चाहते थे, बच गए, कश्मीर से दूर रहो’. इस मेल के साथ गंभीर के घर के बाहर का भी एक वीडियो भेजा गया था. गंभीर का आरोप है कि ये धमकी उन्हें आईएसआईएस कश्मीर ने दी थी।

Leave a Reply

Next Post

वरुण धवन दिखे ‘भेड़िया’ के अवतार में, डरावना है उनका फर्स्ट लुक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 नवंबर 2021 । बहुत दिनों से वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया को लेकर बज बना हुआ था. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म में वरुण धवन के किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर अब सामने आ गया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण