राहुल गांधी के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में बड़ा विरोधाभास, मतदाता वृद्धि पर असंगत जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए गए राहुल के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में विरोधाभास है। राहुल गांधी के दावे और तथ्य अलग अलग हैं। आयोग ने इस बारे में कांग्रेस को 24 दिसंबर को ही जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी ने संसद में मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने संसद पटल पर कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, तक की अवधि के बीच 70 लाख मतदाता जुड़े, जो हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं के बराबर हैं। जबकि इस संदर्भ में चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है कि यह तथ्य पूरी तरह भ्रामक हैं।

सिर्फ 48.8 लाख मतदाता बढ़े
आयोग द्वारा इस संबंध में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वास्तविक वृद्धि केवल 48.8 लाख मतदाता थी। इसमें 18 से 29 आयु वर्ग के नए 2646608 मतदाता शामिल थे।, जबकि 18 से 19 साल के आयु वर्ग में ऐसे 8,72,094 मतदाता और 20-29 आयु वर्ग के 17,74,514 मतदाता थे, जो मुख्य रूप से आरपी अधिनियम, 1950 में हाल ही में किए गए संशोधनों के कारण संसदीय चुनावों के समय अंतिम एसएसआर की पात्र योग्यता तिथि 1.1.24 से अप्रैल 2024 तक के बाद 18 साल के हो चुके मतदाताओं के कारण बढ़ी।

उपलब्ध कराई गई मतदाताओं की संख्या
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा के सभी मतदाताओं के नाम, पते और मतदान केंद्रों की जानकारी चुनाव आयोग नहीं देगा। जबकि हर चुनाव में बूथ वार मतदाताओं की सटीक संख्या फॉर्म 20 में पहले ही उपलब्ध करा दी गई है।

50 हजार से अधिक वोट जुड़ने वाली सिर्फ 6 विधानसभाएं
राहुल गांधी ने कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए मतदाता जुड़े, वहां भाजपा ने चुनाव जीता। कांग्रेस के अनुसार 50 विधानसभा में 50 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े, जिनमें से सत्तारूढ़ शासन और सहयोगियों ने 47 सीट जीतीं। जबकि आयोग बता चुका है कि ऐसी सिर्फ छह विधानसभाएं थीं जहां 50 हजार से अधिक मतदाता जुड़े। इस आधार पर 47 सीटें जीतने का सवाल नहीं उठता।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को करना होगा मराठी भाषा का उपयोग, जारी हुआ आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 फरवरी 2025। महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में मराठी भाषा के उपयोग को लेकर एक शासनादेश (जीआर) जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी कार्यालयों, अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों, महाराष्ट्र सरकार के तहत आने वाली कंपनियों और अन्य सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही