रायपुर में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 अप्रैल 2025। राजधानी रायपुर में आज एक मार्मिक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को याद किया गया। रायपुर नगर निगम के वाइट हाउस के सामने शाम 6:30 बजे आयोजित इस समारोह में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने न केवल शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की। इस श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जी शारिक रईस खान, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबेपूर्व पार्षद कामरान अंसारी,मो सिद्दिकी ,सुरेश मसीह,शामिल थे। टी एस सिंहदेव ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से सीमा पार आतंकवाद को कुचलने के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील की जिसमें पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है समारोह में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शारिक रईस खान ने अपने संबोधन में कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल कश्मीर के लोगों, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी चोट है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं। हम रायपुर से यह संदेश देना चाहते हैं कि हम एकजुट हैं और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति और कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

रनवे नाईट में दिखेगी सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल की जगमगाहट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 25 अप्रैल 2025। भारतीय फैशन जगत में कई दिग्गज डिजाइनर हैं जिन्होंने अपना एक खास नाम बनाया है।जिन्होंने आज हमारे पहनावे में क्रांति ला दी। जिन्होंने फैशन के मंच पर अभिनव डिजाइन और एक शक्तिशाली रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। ऐसा ही एक नाम है सेलिब्रिटीज़ […]

You May Like

300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'....|....'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था'....|....ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'