रनवे नाईट में दिखेगी सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल की जगमगाहट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 25 अप्रैल 2025। भारतीय फैशन जगत में कई दिग्गज डिजाइनर हैं जिन्होंने अपना एक खास नाम बनाया है।जिन्होंने आज हमारे पहनावे में क्रांति ला दी। जिन्होंने फैशन के मंच पर अभिनव डिजाइन और एक शक्तिशाली रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। ऐसा ही एक नाम है सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल का, जिन्हें हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड से सम्मानित किया था। आलोक कहते हैं कि अगर मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो कामयाबी मिल ही जाती है। मैं किसी भी काम को सच्ची मेहनत और लगन के साथ करता हूँ। कोई काम को मैं छोटा बड़ा नहीं समझता। मेरे लिए सब समान है। मैं सबकी इज्जत करता हूं इसलिए सभी लोगों के आशीर्वाद की वजह से मुझे प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया। आलोक अग्रवाल का कहना है कि मेरा सपना है कि मैं आने वाले समय मे जल्दी रियलिटी बिग बॉस शो करूं। अपने डिजाइन की वजह से अपनी एक अलग पहचान बनानी है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। मैं सारा क्रेडिट अपनी फैमिली को देता हूं जिन्होंने मेरा मनोबल बढ़ाया।

बेस्ट फैशन डिज़ाइनर का अवार्ड हासिल करने वाले आलोक अग्रवाल ने कहा कि हमें मेहनत करते रहना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता एक ना एक दिन ज़रूर मिलेगी।

आलोक अग्रवाल का आलौकिक स्वरूप अब दिल्ली 23-24 मई को होने वाली टीटीआरएन रनवे नाईट में नज़र आएगा, जहाँ जबलपुर के मॉडल अफ़ज़ल खान आलोक के डिज़ान्स की जगमगाहट फैलाते नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद के खिलाफ अब निर्णायक और ठोस कार्रवाई का समय-स्मिता ठाकरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 26 अप्रैल 2025। एक भीषण आतंकी हमले ने आज पूरे देश को शोक और आक्रोश में डुबो दिया है। यह हमला न केवल भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रहार है, बल्कि हर नागरिक के आत्मसम्मान और विश्वास को भी गहरा आघात पहुँचा है। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज