बैतूल सीट पर मतदान जारी, चार बूथों पर 11 बजे तक 43.96% वोटिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बैतूल 10 मई 2024। मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में आज पुन: मतदान हो रहा है। इलाके के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। इनमें मतदान केंद्र 275 शासकीय हाईस्कूल रजापुर, कुंडा रैय्यत में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन, 276 डूडर रैय्यत में राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय और 280 चिखलीमाल शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह सात बजे से यहां मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान हुआ था। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदानकर्मी ईवीएम लेकर बस से वापस लौट रहे थे, इस दौरान साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास रात करीब 11 बजे बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में छह मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे, जिनके पास ईवीएम समेत अन्य चुनावी सामग्री मौजूद थी। आग में चार पोलिंग बूथ की ईवीएम पूरी तरह जल गई थीं। इसी कारण से यहां दोबारा मतदान हो रहा है।

चार घंटे में 43.96 प्रतिशत मतदान 
बैतूल जिले के चार मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। सुबह सात से 11 बजे तक यहां 43.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इससे पहले नौ बजे तक दो घंटे में 21.83% मतदान हुआ था।

बैतूल सीट पर आठ प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
बैतूल लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा चार अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से दुर्गादास उइके, कांग्रेस से रामू टेकाम, बीएसपी से अर्जुन अशोक भलावी, भारत आदिवासी पार्टी से अनिल उइके, स्वतंत्र किसान पार्टी से बारस्कर सुभाष कोरकू और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से सुनेर उइके एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा भागचरण वरकड़े और भूरेलाल छोटेलाल बेठेकर निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।    

Leave a Reply

Next Post

पीड़िया के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह छह बजे से जारी है एनकाउंटर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 10 मई 2024। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी इसी दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान