गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गणतंत्र दिवस समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 24 जनवरी 2023। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर भी मौजूद थी। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सालामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

एडीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती नुपूर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर एसडीएम बिलासपुर श्रीकांत वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

इस बार गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर सरोवरों के तट में ग्रामीणों ने शान से लहराया तिरंगा ।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी/कोरिया (सरगुजा) – आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राज्य शासन के निर्देश पर गणतंत्र का पर्व अमृत सरोवरों के तट पर पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।            इस अवसर पर कोरिया एवं एमसीबी जिले में महात्मा गांधी नरेगा के तहत […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म