राणा दग्गुबाती ने सामंथा की बीमारी पर किया कमेंट, बोले- बीमारी तो होती है, लेकिन…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 मार्च 2023। साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त परेशान रहीं। एक तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई और दूसरी तरफ वह एक ऑटो इम्यून बीमारी मायोसिटिस की गिरफ्त में आ गईं। बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। इस बारे में अब साउथ एक्टर राणा दुग्गुबाती ने टिप्पणी की है। सामंथा के पब्लिकली अपनी बीमारी के बारे में बताने को लेकर राणा दग्गुबाती क्या सोचते हैं, यह उन्होंने बताया है। 

एक्ट्रेस से लगातार की बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राणा ने कहा कि सामंथा की बीमारी का पता लगने के बाद वह लगातार उनके संपर्क में थे। एक्टर ने आगे कहा, ‘हर किसी की जिंदगी में कठिनाइयां आती हैं। हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा होगा, जो जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देता है। या जो जीवन के लिए खतरा है।

फिर से उठ खड़े होना ही खूबसूरत है
सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी की जानकारी देने के सामंथा के फैसले पर राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘यह सबकुछ इस पर निर्भर करता है कि आप इससे कैसे डील करते हो और कब इस बारे में बोलना चाहते हो। बुरी चीजें होती हैं, लेकिन खूबसूरती इसी में है कि आप वापस उठ खड़े हों और चलना जारी रखें।

‘राणा नायडू’ में नजर आएंगे दग्गुबाती
बता दें कि सामंथा ने अपनी फिल्म ‘यशोदा’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया था। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म शाकुंतलम में नजर आएंगी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होनी थी, मगर अब यह अप्रैल में दस्तक देगी। इसके अलावा सामंथा इन दिनों ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। वहीं राणा दग्गुबाती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने चाचा वेंकटेश दग्गुबाती के साथ नेटफ्लिक्स एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज ‘राणा नायडू’ में नजर आएंगे। सीरीज 10 मार्च को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल, ब्लॉग में दी हैदराबाद सेट हादसे की जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 06 मार्च 2023। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. बिग बी हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप