मोबाइल पर बात करते समय बिजली डेम में गिरा युवक, हुई मौत; दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 07 नवंबर 2025। जिले के थाना भरंडा क्षेत्र अंतर्गत बिंजली डेम में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुमुद सोनानी 40 वर्ष निवासी डीएनके कॉलोनी कोंडागांव अपने कुछ साथियों के साथ घूमने बिंजली डेम गया हुआ था, नहाने के बाद सभी दोस्त एक साथ खाना खा रहे थे, इसी दौरान कुमुद को फोन आने पर बात करते हुए जैसे ही आगे गया कि अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गया। कुमुद को गिरता देख अन्य साथी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक कुमुद गहरे पानी मे चला गया।

साथियों द्वारा उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुमुद का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुमुद सोनानी नारायणपुर कोर्ट में जज के वाहन चालक के रूप में काम करता था। 

Leave a Reply

Next Post

दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बरसाए लात-घूंसे; पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलरामपुर रामानुजगंज 07 नवंबर 2025। जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में रस्सी और पाइप से बंधा हुआ नजर आ रहा है, जिसे […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज