बालिका दिवस पर MP में पंख अभियान की शुरुआत, शिवराज बोले- बेटियों को परेशान करने, छेड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

शिवराज बोले- कोई ये ना सोचे कि बदमाश, मनचले, दुष्कर्मी सिर्फ जेल जाएंगे, मामा उन्हें मिटा देगा

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 501 आंगनवाड़ी केंद्र और 12 वन स्टाॅप सेंटर का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 24 जनवरी 2021। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में बालिका दिवस पर पंख अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान से बेटियों को पंख लगेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर साहसी बेटियों को सम्मानित भी किया। और कहा कि बेटियों को अब ना डरने की जरूरत है और ना ही सहने की। मैं कहना चाहता हूं कि अब बदमाशों और मनचलों को हम मध्यप्रदेश में ऐसी सजा देंगे कि जमाना याद रखेगा। ऐसे लोगों को सिर्फ जेल नहीं भेजा जाएगा। उनका मकान, जमीन और दुकान सब धूल में मिला दिया जाएगा।

CM मिंटो हॉल में हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर बच्चियों अधिकारों और जागरूकता के लिए ‘पंख’ अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा, ‘किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। बेटियाें, हम आपके लिए एक नया दौर और नया जमाना लेकर आएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर सामने आएं। पुलिस में शिकायत करें। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। हमारी बेटियां, हमारी शान हैं। उन्हें परेशान करने या छेड़छाड़ करने वाले समझ लें कि मामा उन्हें मिटा देगा।’

विदिशा की महिला ने बताई आपबीती- बेटी से ज्यादती करने वाले पति को जेल भिजवाया

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विदिशा की महिला ने बताया, उनकी बेटी से उनके पति ने ही ज्यादती की थी। पुलिस की मदद से पति को जेल भिजवाया। आज वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। शासन से 2 लाख मिले, वो भी बेटी के खाते में जमा करा दिए। यह सुनते शिवराज भावुक हो गए। बोले- ‘जब इस तरह की कोई सच्ची दिल दहलाने वाली घटना सामने आती है, तो दिल बिखर जाता है। ऐसे लोगों को समाज क्या दुनिया में रहने का हक नहीं है’

‘पंख’ अभियान की शुरुआत आज से

प्रदेश में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को लेकर जागरूकता लाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार से किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता, जानकारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ने के उद्देश्य से ‘पंख अभियान’ की शुरुआत की गई।

PANKH यानी बच्चियाें का संपूर्ण सशक्तिकरण

P प्रोटेक्शन यानी संरक्षण

A अवेयरनेस यानी जागरूकता

N न्यूट्रीशन यानी पोषण

K नाॅलेज यानी ज्ञान

H हेल्थ-हाईजीन यानी स्वास्थ्य और स्वच्छता।

37 लाख लाडली लक्ष्मी बनीं

लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ अब तक 37 लाख से ज्यादा लड़कियों को मिल चुका है। मध्य प्रदेश इस योजना को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य था। अब देश के अन्य राज्यों ने भी योजना का अनुकरण किया है। बालिकाओं के समग्र विकास एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए लाडो अभियान चलाया गया है। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘महिला हेल्पलाइन 181 (इंटीग्रेटेड)’ एवं ‘चाइल्ड हेल्पलाइन 1098’ प्रारंभ की गई है।

दावा- MP में अपराध में कमी आई

शिवराज ने कहा कि गत आठ माह में अपराधियों के विरूद्ध की गई सख्त कार्रवाई का परिणाम है कि विभिन्न तरह के अपराधों में 15 से 50% की कमी आई है। प्रदेश में बलात्कार के प्रकरणों में 19%, भ्रूण हत्या में 20%, छेड़छाड़ और महिला की आन से संबंधित अपराधों में 14% की कमी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Next Post

बॉयफ्रेंड क्रिकेटर के एल राहुल संग डिनर करतीं नजर आईं अथिया शेट्टी, सामने आई ये तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों फिल्मों में कम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में है।  अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)  पिछले काफी समय से फेमस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं।  हालांकि […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार