क्रिकेटर सूर्यकुमार, कुलदीप और वाशिंगटन सुंदर पहुंचे उज्जैन के महाकाल दरबार, ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 23 जनववरी 2023। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव एवं वाशिंगटन सुंदर के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का स्टाफ भी बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुआ। जिन्होंने विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए दिखाई दिए। सूर्यकुमार यादव ने सांसद अनिल फिरोजिया से अलौकिक शृंगार के बारे में जानकारी हासिल की।

तड़के सुबह भस्म आरती में हुए शामिल
भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य पाकर में धन्य हो गया। साथ ही कहा कि बाबा महाकाल से मैंने बहुत सारी मनोकामनाएं मांगी हैं। साथी बाबा महाकाल से यह भी कहा है कि मेरे प्रिय दोस्त और क्रिकेटर साथी ऋषभ पंत जल्द ही स्वस्थ हो और हमको मेहनत और लगन से अपने काम को करें और देश का नाम रोशन करें। यही बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर सुभाष चंद्र बोस को लेकर कही बड़ी बात, जयंती पर बाल ठाकरे को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। मैं […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान