असम में ‘बिहू’ उत्सव पर 11,304 नर्तकों, ढोल वादकों ने प्रस्तुति देकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गुवाहाटी 14 अप्रैल 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुरुवार को 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों ने एक ही स्थान पर ‘बिहू’ नृत्य और ‘ढोल’ बजाते हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। बिहू लोकनृत्य का सबसे बड़ा गायन है। लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक टीम की मौजूदगी में कलाकारों ने अपना शो प्रस्तुत किया और ‘बिहू’ नृत्य और ‘ढोल’ के लिए वैश्विक उपलब्धि हासिल की। गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में बिहू नृत्य का आयोजन होगा। एक साथ 11 हजार से अधिक कलाकार एक साथ बिहू नृत्य करेंगे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री 11,010 नर्तकों और ढोल वादकों को एक बिहू गीत की धुन पर नाचते हुए देखेंगे। 

आज असम दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 14300 करोड़ रुपये की देंगे सौगात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 14 अप्रैल को एक दिवसीय असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री असम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे। 

असम को देंगे पहला एम्स
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मुताबिक प्रधानमंत्री ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट’, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के ‘रंग घर’ के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर असम को पहला एम्स देंगे। एम्स, गुवाहाटी पहुंचेंगे और परिसर का निरीक्षण करने के बाद एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स, गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपियों पर रखा 40 हजार का इनाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेमेतरा 14 अप्रैल 2023। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। अब ये 2 हत्या करने वालों का पता बताने पर 40 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। जिसमें 30 हजार की राशि […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान