नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश: तीन दिन से लापता थी नेहा, प्रेम संबंधों में हत्या की आशंका, मिले ऐसे निशान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटियाला 28 मई 2026। पटियाला की रेलवे कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा पुत्री संत लाल निवासी गोपाल कॉलोनी के रूप में की है। नेहा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से परिवार के साथ पटियाला में रह रही थी। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंधों के चलते युवती की हत्या की गई है। मामले में थाना अर्बन एस्टेट में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नेहा सोमवार से घर से लापता थी। परिवार ने उसके गायब होने की सूचना संबंधित थाने में भी दी थी। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के पास कूड़े के ढेर में एक नीले रंग का ड्रम पड़ा है जिससे बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम खोलने पर अंदर युवती का शव मिला। ड्रम प्लास्टिक का था और उसका ढक्कन लाल रंग का था। शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में हाथ पर बने टैटू और अन्य पहचान के आधार पर युवती की पहचान नेहा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवती के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘नेहा’ लिखा हुआ था जबकि दाएं हाथ पर एनए और दिल का टैटू बना था।

मुंह पर मिले खरोंच के निशान
डीएसपी सिटी वन जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं जिससे शक है कि उसका मुंह दबाकर हत्या की गई। हाथ पर भी खून के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ड्रम में बंद कर सुनसान इलाके में फेंका गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पति से अलग रह रही थी नेहा
थाना अर्बन एस्टेट के प्रभारी गुरप्रीत समराओ ने बताया कि नेहा पहले शादीशुदा थी लेकिन बाद में पति से अलग हो गई थी। परिवार के मुताबिक वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी और वापस लौट आती थी। इस बार भी परिवार को ऐसा ही लगा लेकिन बाद में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सेज़ल शर्मा के रेड लुक ने लूटी पूरी महफिल

शेयर करेरेड कार्पेट पर सेज़ल शर्मा का जादू लाल रंग में ग्लोबल ग्लैमर की नई पहचान बनीं सेज़ल शर्मा  (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 मई 2026। कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार जहां दुनियाभर के सितारों ने अपने फैशन और ग्लैमर का जलवा बिखेरा, वहीं भारतीय अभिनेत्री सेज़ल […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर