कर्नाटक में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी जीप, नौ श्रमिकों की मौत, 13 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेंगलुरू 25 अगस्त 2022। कर्नाटक से  गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर मिली है। एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।  यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और हताहतों को अस्पताल भेजा। एसपी राहुल कुमार शाहपुरवाड़ भी मौके पर पहुंचे।

जीप में सवार थे 24 लोग
पीटीआई के अनुसार श्रमिकों से भरी टैंपो ट्रैक्स जीप ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ। सूत्रों ने बताया कि जीप में 24 लोग सवार थे। इनमें से कई बच्चे थे। कर्नाटक के गृह मंत्री व तुमकु जिले के प्रभारी मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बात की है। पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने व घायलों का समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है। इसी तरह घायलों को 50-50 हजार की सहायता दी जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं विराट, नेट्स में लगा रहे धुआंधार छक्के

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 अगस्त 2022। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंब समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में लगाया था। इसके बाद से उनकी फॉर्म में लगातार गिरावट आई है। पिछले महीने इंग्लैंड दौरे पर कोहली […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ