अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे विराट कोहली; रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी भी गए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 25 मई 2025। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं। रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में उनके पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट इससे पहले वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था। कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। इससे पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। इन दोनों ने भगवान राम के मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे। दोनों ने वहां मंदिर में काफी समय बिताया।

हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी संजय दास जी महाराज ने कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक बातों पर भी चर्चा की। उन दोनों ने रामलला का परिक्रमा भी किया और हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। निश्चित ही हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है तो फल मिलेगा ही।

13 मई को वृंदावन पहुंचे थे विराट कोहली
इससे पहले 13 मई को विराट अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही थी। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे।

संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का
कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे। वह इससे पहले जनवरी 2023 में इसी साल जनवरी में भी मिलने पहुंचे थे। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, चपेट में आने से दो की मौत; चार लोग झुलसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 मई 2025। देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण