बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, राहुल ने कहा- झूठ के कारोबार का अंत निकट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जहरीली भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के पास वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कई रणनीतियां है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के कारोबार का अंत अब निकट है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए पीएम मोदी को घेरा है। पीएम मोदी द्वारा संपत्ति के पुनर्वितरण वाली टिप्पणी को लेकर रविवार की रात कांग्रेस ने पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में निराशा का सामना करने के बाद प्रधानमंत्री अब झूठ का सहारा ले रहे हैं। वह लोगों को वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए घृणास्पद भाषण दे रहे हैं। 

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा
सोमवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर एक वीडियो शेयर किया। पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने कहा, “देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि सब ठीक है।” उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी के पास वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कई नई रणनीतियां है। लेकिन अब जूठ के कारोबार का अंत निकट आ गया है।” 

पीएम मोदी पर जहरीली भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर पीएम मोदी जहरीली भाषा का इस्तेमाल करते हैं। रमेश ने आगे कहा, “पीएम मोदी को एक आसान सवाल का जवाब देना चाहिए,। 1951 से हर साल जनगणना होती आ रही है। इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आबादी का डेटा सामने आता है। इसे 2021 में भी हो जाना चाहिए था, लेकिन आजतक नहीं हुआ।” जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नष्ट करने का षड़यंत्र है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला तब तेज किया, जब उन्होंने (पीएम मोदी) कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में फिर से वितरित कर देगी। इसी के साथ पीएम मोदी ने  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी क हवाला देते हुए कहा कि देश की संपत्ति पर सबसे पहला दावा अल्पसंख्यक समुदाय का होता है। राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं, उन्हें देने की है। 

Leave a Reply

Next Post

श्रीनगर में नौ जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी का छापा, आतंकवाद संबंधी मामले में कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू कश्मीर 22 अप्रैल 2024।जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। यहां नौ अलग-अलग जगहों पर एजेंसी की टीमें दल-बल के साथ पहुंचीं। सभी जगहों पर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि आतंक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप