अप्रैल में मनेगा जश्न ही जश्न, 5 साल पूरे होने पर फीलमची भोजपुरी पर शुरू हो रहा है धमाकेदार एंटरटेनमेंट फेस्टिवल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/रंजन सिन्हा  

मुंबई 03 अप्रैल 2025। भोजपुरी सिनेमा के दीवानों के लिए खुशखबरी! फीलमची भोजपुरी अपने शानदार 5 साल पूरे करने की खुशी में पूरे अप्रैल महीने को मनोरंजन महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस जश्न में ब्लॉकबस्टर फिल्में, जबरदस्त कॉन्टेस्ट, ढेरों इनाम और फेस्टिवल स्पेशल मूवीज की धूम मचने वाली है। साथ ही इस मौके को खास बनाने के लिए फीलमची की तीसरी होम-प्रोडक्शन फिल्म “क्योंकि हर एक सास जरूरी होती” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा। पहली बार दर्शक इस नई भोजपुरी फिल्म का आनंद अपने घर पर उठा सकेंगे।

इतना ही नहीं, फीलमची भोजपुरी द्वारा मनोरंजन का सैलाब आने वाला है। इसके तहत “माई हो सहाई नवरात्रि फिल्म फेस्टिवल” कार्यक्रम के तहत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी भक्ति से भरपूर भोजपुरी फिल्मों का संगम दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। वहीं, “मड़वा में बाजे बैंड बाजा लगन फिल्म फेस्टिवल” के तहत शादी और लगन से जुड़ी धमाकेदार भोजपुरी फिल्मों की प्रस्तुति होगी। तो “फीलमची प्रीमियर लीग” के जरिये दर्शक अपने पसंदीदा निरहुआ और खेसारी लाल यादव की फिल्मों को वोट कर सकेंगे, और सबसे ज्यादा वोट पाने वाली फिल्में चैनल पर दिखाई जाएंगी। यही नहीं,  राम नवमी स्पेशल और हनुमान जयंती स्पेशल का भी दर्शक भरपूर आनंद ले सकेंगे, जिसमें भगवान राम और बजरंगबली से प्रेरित जबरदस्त भोजपुरी फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।

इस महोत्सव को और खास बनाने के लिए दर्शकों को मिलेगा ढेरों सरप्राइज़ – गोल्ड कॉइन्स, सिल्वर मूर्तियां, एयर कूलर, एक्सक्लूसिव पूजा गिफ्ट हैंपर्स और अन्य शानदार इनाम! फीलमची भोजपुरी ने हमेशा अपने दर्शकों को सबसे बेहतरीन और अनोखा भोजपुरी मनोरंजन देने का प्रयास किया है, और अप्रैल का यह धमाकेदार महीना उसी का प्रमाण है। तो तैयार हो जाइए एंटरटेनमेंट के इस महा-जश्न का हिस्सा बनने के लिए!

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में 25000 शिक्षकों की भर्ती रद्द करने का फैसला बरकरार, हाईकोर्ट के आदेश में दखल से 'सुप्रीम' इनकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 अप्रैल 2025। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 25 हजार शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय कलकत्ता के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत