सीएम विष्णुदेव साय बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन, नए-पुराने चेहरों को मिलाकर बनेगा कैबिनेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 दिसंबर 2023। दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। कुछ चर्चाएं हुई हैं। कल शाम को दिल्ली पहुंचे थे और आज सुबह में आए हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। सब मिलाजुलाकर रहेगा। 

बता दें कि सीएम साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बीते दिनों दिल्ली गए थे। जहां पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंथन किया गया। वहीं 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।  स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट पर चर्चा में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने के भाजपा के वादे पर साय ने कहा कि मोदी की गारंटी’ के तहत किया गया वादा पूरा किया जाएगा। वादे के अनुसार, भुगतान और खरीदी होगी। 

अधिकतम 13 हो सकते हैं मंत्री 
नए कैबिनेट में दस और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। संवैधानिक मापदंडों के मुताबिक, 90 सदस्यीय विधानसभा में सीएम सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। 

ये हो सकते हैं संभावित मंत्री
नए कैबिनेट में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (सामान्य वर्ग), अमर अग्रवाल (सामान्य वर्ग), धरमलाल कौशिक (ओबीसी), अजय चंद्राकर (ओबीसी), केदार कश्यप (एसटी) , विक्रम उसेंडी (एसटी) , दयालदास बघेल (एससी) और राजेश मूणत (जैन समुदाय) के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सुनील ग्रोवर, सोनू निगम, हिमांश कोहली सहित कई हस्तियां असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती में रहीं उपस्थित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2023। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सिंगर सोनू निगम, अभिनेता हिमांश कोहली, गायिका भूमि त्रिवेदी सहित कई हस्तियों ने मलाड मस्ती 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई  जिसका आयोजन विधायक असलम शेख ने किया। रविवार 17 दिसम्बर की सुबह कई बॉलीवुड सितारे मलाड मस्ती में आए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप