नवाजुद्दीन सिद्दीकी को है नई कहानी की तलाश!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 15 मई 2024। अपने वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जाने जानें वाले इंडियन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी नेक्स्ट फिल्म्स के लिए स्क्रिप्ट को बहुत सोच समझ कर चुन रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो “सेक्रेड गेम्स”, “गैंग्स ऑफ वासेपुर” जैसे मशहूर प्रोडक्शन में काम करने के लिए जाने जाते हैं, उनके फैन्स उनके अगले प्रोजेक्ट की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक ट्रस्टेड सोर्स ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय कई स्क्रिप्ट और कहानियों को ध्यान से देख रहे हैं। वह ऐसी स्क्रिप्ट और कहानियों की तलाश में हैं जो उनकी अच्छी समझ से मेल खाती हों।

सोर्स ने खुलासा करते हुए कहा है, “नवाजुद्दीन स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए समय निकाल रहे हैं। वह हर तरह की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें तय करना है कि कौन सी स्क्रिप्ट उन्हें लेनी है। वह नए डायरेक्टर से नई कहानियां तलाश रहे हैं और नई क्रिएटिव एनर्जीज की तलाश में हैं।”

बता दें कि इंडस्ट्री को भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। उनके स्क्रिप्ट चुनने का डेडीकेटेड एप्रोच देख यह कहा जा सकता है कि उनका आने वाला प्रोजेक्ट उनके शानदार काम की लिस्ट में एक और दिलचस्प इज़ाफ़ा होने वाला है। जैसे जैसे वह कहानियों के बड़े लैंडस्केप से गुजर रहे हैं, वैसे वैसे उनके फैन्स के बीच उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है और यही वजह है कि उनके अगले प्रोजेक्ट की घोषणा का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह प्रोजेक्ट उनके अनोखी टेलेंट और आर्टिस्टिक विजन को पेश करेगा।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 15 मई 2024। निकिता रावल एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनमें हमेशा किसी भी बात को ‘कुदाल’ कहने का साहस होता है और एक व्यक्ति के रूप में उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता उनके सबसे पसंदीदा गुणों में से एक है। अपने व्यस्त कार्य शेड्यूल […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय