सुरक्षाबलों की सतर्कता से दो आईईडी बरामद, मौके पर किया गया नष्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 26 दिसंबर 2025। बीजापुर जिले में  माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से क्षेत्र में गश्त एवं सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। अभियान के दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए 214वीं वाहिनी की बीडीडी टीम ने 20 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद किए। इसके अतिरिक्त, काले तिरपाल में लिपटे एक कंटेनर से 110 नग सुतली बम (पटाखा) भी जब्त किए गए।

बरामद किए गए दोनों आईईडी को बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

उन्नाव रेप केस: दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने दी चेतावनी- नहीं हटे तो होगी कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली 26 दिसंबर 2025। 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने घोषणा की है विरोध […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान