छत्तीसगढ़ की हितों और विकास को लेकर भूपेश सरकार संवेदनशील : मो. असलम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राज्य हित में सीएम भूपेश बघेल ने जो उदाहरण प्रस्तुत किए हैं वह काबिले तारीफ है – कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिछले दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री, परिवहन मंत्री व पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास के विभिन्न मसलों पर अपनी बात रखते हुए उसे प्राथमिकता से पूरा किए जाने की पूरजोर मांग की। सीएम भूपेश बघेल द्वारा बस्तर के विकास के लिए वहां ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित करने तथा स्टील उद्योग को 30 फीसदी छूट के साथ लौह खनिज उपलब्ध कराने के साथ एफसीआई की खरीद के बाद अतिशेष धान से एथेनाल बनाने की अनुमति देने की मांग कर छत्तीसगढ की हितों और विकास को लेकर अपनी संवेदनशीलता और सजगता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर सड़क कनेक्टीविटी के लिए तीन नेशनल हाइवे का प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री के सामने रखकर निर्माणीधीन सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम का केन्द्रीय गृहमंत्री से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाएं बढ़ाने, बस्तर में दो और सीआरपीएफ  बटालियन की तैनाती की मांग बस्तर के विकास और नक्सल समस्या को लेकर उनकी गंभीरता और चिंता को दर्शाता है। उद्योग लगने से बस्तर में युवाओं के लिए रोजगार का सृजन हो सकेगा, रोजगार पैदा करने के लिए ही सीएम ने उद्योगपतियों से वनोपज आधारित उद्योग लगाने की अपील की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि बस्तर में नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान में जारी रणनीति के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों को सृजन किया जाए। इससे बेरोजगार लोग नक्सली समूहों में शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग और सैद्धांतिक राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, उन्नयन, पुनर्निर्माण के लिए 11024.39 करोड़ रुपए के प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने तथा भारतमाला योजना के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग बायपास के भू-अर्जन में भारत सरकार की ओर से भू-स्वामियों को भू-अर्जन की राशि का भुगतान नहीं होने से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराकर भू-स्वामियों की चिंता करते हुए उनको शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान करने का आग्रह किया।

कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्णयों और योजनाओं से छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने का काम कर रहे हैं उसी तरह वह केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यों का भी पूरा लाभ राज्य के लोगों को मिले इसका प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जवाबदेही को समझते हुए ही केन्द्र में विरोधी दल के सत्ता में होने के बाद भी वह राज्य के हितों और आवश्यकताओं को पूरा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राज्य हित में राजनीति से ऊपर उठकर गंभीरता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने का सीएम भूपेश बघेल ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह काबिले तारीफ है, इससे प्रदेश के विपक्षी नेताओं को भी सीख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से होगी धान खरीदी

शेयर करेकांग्रेस सरकार ने किसानों से अपना वादे पर है अडिग  धान खरीदी को लेकर भाजपा के झूठ की पोल अब खुल चुकी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से अपना वादे पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप