छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मंत्री मोहन मरकाम ने किया शुभारंभ, गेड़ी दौड़ में मंत्री रहे अव्वल; अफसर रह गए पीछे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 28 अगस्त 2023। कोंडागांव में मंत्री मोहन मरकाम ने जिला स्तरीय तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम मैदान में शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी सहित जिले के प्रतिभावान बच्चे, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के महिला वर्ग के मध्य रस्सा खींच का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम के द्वारा सीटी बजाकर की गई। मैच में जनप्रतिनिधि महिला वर्ग विजेता रहीं।

पुरुष वर्ग जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी के मध्य गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, द्वितीय स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने विजेता सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। 

उद्घाटन अवसर पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोंडागांव, आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय तहसीलपारा के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो काफी रोचक रहा। जिसे देखकर मंत्री मरकाम ने स्वागत गीत में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोंडागांव एवं स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील पारा को नगद पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सीएम रमन सिंह का बघेल सरकार पर हमला, बोले- सिर्फ पाटन और दुर्ग में हुआ विकास, प्रदेश पिछड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 28 अगस्त 2023। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने दो दिवसी प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर हैं जहां प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने शहर के मोतीपुर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में शिरकत की। इस […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर