IND vs AUS : आज जीतते ही सीरीज कब्जा लेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें T-20 LIVE

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पिछली पांच टी-20 सीरीज से जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत का छक्का लगाना चाहती है। कैनबरा में खेले गए तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 11 रन से अपने नाम किया था, अब दूसरे मैच में भी विराट सेना उसी चमत्कारिक प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। 

कब और कहां होगा मैच?

कैनबरा के बाद खेल दोबारा सिडनी पहुंच चुका है, जहां वन-डे सीरीज के दोनों मैच भारत हारा था। ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, दूसरा टी-20 शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के मुताबिक 1 बजकर 40 मिनट उसका प्रसारण होगा। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और जमकर रन बरसने की उम्मीद है।

किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?

पिछले पांच टी-20 मुकाबले की बात की करें तो मुकाबली बराबरी का नजर आता है। ऑस्ट्रेलिया-भारत दोनों ने 2-2 मैच जीते तो एक नतीजा बेनतीजा रहा था। भारतीय उपमहाद्वीप में मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा।

मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर होगी। एयरटेल पोस्टपेड और जियो सब्स्काइबर्स भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

दोनों टीम इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन लियोन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।

Leave a Reply

Next Post

सर्दी के मौसम में ये फिटनेस रूटीन नहीं होने देगा आपको ठंड से परेशान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सर्दियां आते ही स्वास्थ्य गड़बड़ाने लगता है, वजह ये कि बढ़ती ठंड में खुद की सेहत का ख्याल रखना और फिटनेस रूटीन को फॉलो करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ज़्यादातर लोग तो सर्दियां आते ही फिटनेस रूटीन छोड़ देते हैं. लेकिन हमारे पास आपके लिए […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'