वार-पलटवार: जेलेंस्की का दावा- कमजोर हो गया रूस, विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए भी नहीं बचे हथियार.

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव/मास्को/वांशिगटन 01 मई 2022। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग अभी भी जारी है। इस युद्ध का आज 67वां दिन है, इसके बावजूद रूस की ओर से हमले बंद नहीं किए गए हैं। उधर, यूक्रेनी सेना भी रूसी सैनिकों को दक्षिण और पूर्व में दाखिल होने से रोकने के लिए लगातार हमले कर रही है। इस बीच करीब 15 लाख यूक्रेनी किसी न किसी कारण से यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। एक दिन पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया था कि पांच लाख यूक्रेनी नागरिकों को जबरन रूस ले जाया गया है। 

24 घंटे में यूक्रेन ने रूस के कई फाइटर जेट किए तबाह
यूक्रेनी सेना की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के नौ से ज्यादा हवाई हमलों को रोक दिया है। कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सेना ने रूस के करीब नौ फाइटर जेट नेस्तनाबूद कर दिए। इसमें दो SU-25s और सात यूएवी थे। 

रूस को उम्मीद से ज्यादा हुआ सैन्य नुकसान- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, रूस और यूक्रेन के बीच जंग 24 फरवरी को शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक रूस को 1000 से अधिक टैंक, 200 विमान और 2500 मिलिट्री वाहनों का नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने कहा, रूस को यूक्रेन के खिलाफ और अधिक मिसाइलों और रॉकेट का इस्तेमाल करना होगा। 

विक्ट्री डे परेड के लिए भी नहीं बचे हथियार
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, यूक्रेनी सेना ने रूस को करारा जवाब दिया है। उनका बहुत अधिक सैन्य नुकसान किया है, जिससे रूस कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा- बेशक रूस के पास हमारी सीमा में हमला करने के लिए और अधिक हथियार होंगे, लेकिन मास्को में नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए उनके पास हथियार नहीं बचे हैं। 

रूस ने नाजियों की तरह मचाया कत्लेआम
यूक्रेन के मैरियूपोल शहर के मेयर ने कहा, रूस ने ठीक बिल्कुल वैसा ही किया है, जैसा नाजियों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। उन्होंने कहा जर्मनी के कब्जे के दौरान 10 हजार लोगों को मार दिया गया था। वहीं रूसी सेना ने यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया। 

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका में आर्थिक संकट: मदद के लिए तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पास, राज्य भाजपा बोली- न हो राजनीतिकरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चेन्नई 01 मई 2022। श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बीच तमिलनाडु सरकार की ओर से विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत तमिलनाडु सरकार श्रीलंका को भोजन और जीवन रक्षक दवाएं भेजना चाहता है। अब राज्य सरकार के इस प्रस्ताव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण