‘बहुत बड़ा फैसला था’, रोहित से MI की कप्तानी छिनने पर युवी ने दिया बड़ा बयान, पांड्या पर भी की बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 मार्च 2024। आईपीएल 2024 का 17वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खास होने वाला है। टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी होगी लेकिन इस बार वह नई भूमिका में नजर आएंगे। टीम मैनेजमेंट ने नीलामी के दौरान स्टार ऑलराउंडर को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। आगामी सीजन में वह रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इस मुद्दे पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने अलग-अलग राय दी। ऐसे में युवराज सिंह भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर बात की।आईपीएल के आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरूआत 24 मार्च से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से करेगी। हार्दिक मुंबई का नेतृत्व करेंगे जबकि शुभमन गिल गुजरात की अगुवाई करते नजर आएंगे। मुंबई को पांच बार टूर्नामेंट का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा इस बार बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर युवी ने कहा है कि हार्दिक की वापसी के बाद रोहित को एक और सीजन में कप्तानी करने देना चाहिए था। पहले ऑलराउंडर को टीम का उप-कप्तान बनाते। 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जताई फैसले पर आपत्ति
युवराज ने कहा, स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, “रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, उनको कप्तानी से हटाना एक बड़ा फैसला था। लेकिन अगर आप किसी भी खिलाड़ी को टीम में लाते हैं, जैसे कि हार्दिक आए… तो भी मैं एक और सीजन रोहित शर्मा को कप्तानी का मौका देता…वहीं हार्दिक को मैं टीम का उप-कप्तान बनाता और देखता कि पूरी फ्रेंचाइजी कैसे काम कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन अगर मैं फ्रेंचाइजी के नजरिए से देखूं तो वह फ्यूचर के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अगर रोहित भारत की कप्तानी कर रहे हैं और अच्छा खेल रहे हैं तो यह काफी बड़ा फैसला है। इसलिए मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी-अपनी राय होती है, फ्रेंचाइजी अपने फ्यूचर को देखते हुए सही राय के साथ जाएगी। तो मुझे लगता है कि उनका सोचना यही था। उम्मीद है कि वह बेहतर करेंगे।” 

मुंबई को लग सकता है तगड़ा झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के अहम बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता आगामी टूर्नामेंट के शरुआती दो मैचों में संदिग्ध मानी जा रही है। मुंबई अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ और दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद (27 मार्च) के खिलाफ खेलेगी। इन दो मैचों से पहले एनसीए की मेडिकल टीम सूर्या को फिटनेस सर्टिफिकेट देगी या नहीं देगी, इस पर संशय बना हुआ है। 

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल हो गए थे। टखने में चोट की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। सूर्या की हालत में अब काफी सुधार है। हाल ही में स्टार क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्हें अर्शदीप सिंह के साथ एक्सरसाइज करते देखा गया था। 

Leave a Reply

Next Post

धरने पर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन, जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 14 मार्च 2024। कोरबा में बढ़ते प्रदूषण और अन्य मांगों को लेकर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन कोरबा द्वारा भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है, सर्वमंगला चौक पर शुरू हुए इस आंदोलन में कई गांव के लोग हिस्सा ले रहे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप