भूमि आवंटन मामला: सवालों के घेरे में रितेश-जेनेलिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 अक्टूबर 2022। अभिनेता रितेश देशमुख महाराष्ट्र के लातूर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में खेती के लिए 2.55 लाख वर्ग मीटर के भूखंड के आवंटन को लेकर विवादों में आ गए हैं। ये जमीन उनकी कंपनी देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के गठन के तीन हफ्ते के अंदर साथ ही आवंटन के लिए एक आवेदन किए जाने के मात्र दस दिनों के अंदर ही दे दी गई थी। जिसको लेकर भाजपा नेता प्रदीप मोरे का आरोप है कि ये सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। 

ये है मामला
दरअसल, प्रदीप मोरे का आरोप है कि लातूर में 16 अन्य कंपनियां पिछले दो साल से भूमि आवंटन के इंतजार में हैं तो वहीं अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा देशमुख की कंपनी देश एग्रो जो कि 2021 स्थापित की गई और उसके कुछ ही दिन बाद कंपनी को जमीन का आवंटन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ये सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। सिर्फ इतना ही नहीं लातूर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा अक्टूबर 2021 और जुलाई 2022 में कंपनी को दिए गए 116 करोड़ रुपये के लोन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

कब हुआ था आवंटन
बता दें कि रितेश और जेनेलिया इस कंपनी में बराबर के हकदार हैं। रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे और कांग्रेस नेता अमित देशमुख के भाई हैं, जो कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे। इनके कार्यकाल के दौरान ही जमीनों का आवंटन हुआ था। 

Leave a Reply

Next Post

गर्भवती महिला का साहसिक कारनामा: चोर से भिड़कर पकड़वाया

शेयर करेचोर ने बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रखी, गर्भवती महिला के पेट में लात मारी और बुजुर्गों को दांत से काटा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 20 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्भवती महिला और बुजुर्ग ससुर की हिम्मत ने घर में घुसे नकाबपोश चोर को पकड़वा दिया। आरोपी चोर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान