भारतीय खिलाड़ियों ने खिताबी जीत के बाद मोहसिन नकवी का उड़ाया मजाक, AI ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद एसीसी अध्यक्ष ट्रॉफी अपने होटल रूम में ले गए। 

भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी
भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेना पसंद नहीं किया। टीम ने बाद में ट्रॉफी के बिना जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना किया तो वह इसे अपने होटल रूम में ले गए। बीसीसीआई ने बताया कि वह इस हरकत को लेकर आईसीसी से नकवी की शिकायत करेंगे। 

भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि जीत का जश्न फीका नहीं पड़ने दिया और सोशल मीडिया पर एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट की। सूर्यकुमार, हार्दिक और गिल ने एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीर पोस्ट की। सूर्यकुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैच खत्म हो जाता है तो अंत में चैंपियन को याद किया जाता है, न कि ट्रॉफी के साथ तस्वीर को।’ सूर्यकुमार ने बताया कि भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाने से रोका गया और यह उनके करियर में पहली बार देखने मिला कि विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। 

सूर्यकुमार बोले- असली ट्रॉफी मेरी टीम है’
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ट्रॉफी न मिलना जरूर दुखद है, लेकिन उनके लिए असली ट्रॉफी उनकी टीम है। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जबसे मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, कभी नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न मिले। लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम है। सभी 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरी यादों की असली ट्रॉफी हैं। ये पल मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।’ 

‘जश्न में नहीं आई कमी, ट्रॉफी हमारे पास है’
सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, ‘आपने ट्रॉफी की फोटो नहीं देखी? मैंने ट्रॉफी ला दी थी। अभिषेक और शुभमन ने पहले ही तस्वीर पोस्ट कर दी है। देखिए कितनी खूबसूरत लग रही है।’ उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘रिंकू ने चौका मारा, हम जीत गए, सबने जश्न मनाया और खिलाड़ियों की उपलब्धियां सेलिब्रेट कीं। यही चेन ऑफ इवेंट था जो हम चाहते थे।’

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप में दिखा तिलक-अभिषेक और कुलदीप का जलवा, पुरस्कार समारोह में हुई नोटों की बारिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग