रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे निहंग की हत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अमृतसर, 29 अगस्त 2026। बाबा बकाला साहिब में चल रहे रखड़ पुण्या मेले में शुक्रवार को पहुंचे एक निहंग की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में मेले में पहुंचे थे।  उनका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से बरामद हुआ। शव पर सीने पर गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार राजा सिंह के सीने पर गोली लगने के कई निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से उस पर फायरिंग की। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मेले के दौरान या मेले के बाद किसी पुराने विवाद अथवा रंजिश को लेकर राजा सिंह पर हमला किया गया हो सकता है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर हत्या से जुड़े कारणों और संदिग्धों के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

इन्फ्लुएंसर का कत्ल

शेयर करेजिंदा होती मुस्कान, अगर पुलिस लेती संज्ञान, दो बार जेल गया था आकिब; नया खुलासा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026। दिल्ली के तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 21 वर्षीय मुस्कान शर्मा की हत्या में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आकिब उर्फ इमरान को […]

You May Like

एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी....|....डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका....|....पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....चित्रकोट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं....|....संगमरमर से बना इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर है आस्था का केंद्र....|....एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला....|....बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार....|....विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली....|....वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक....|....सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन