हॉकी विश्व कप: अपने आखिरी मैच में बेल्जियम का सामना करेगी भारतीय पुरुष टीम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

एम्सटेलवीन, 27 अगस्त 2026। पांच दशक बाद विश्व कप में पदक जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम आखिरी मैच में जीत के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में उसके सामने सह मेजबान और मौजूदा प्रो लीग चैंपियन बेल्जियम को उसके मैदान पर हराने की कठिन चुनौती है। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में पहले और दूसरे चरण के मैच खेलने वाली भारतीय टीम पूल ई में चौथे स्थान पर रहने के बाद सातवें/आठवें स्थान का क्लासीफिकेशन मुकाबला खेलने यहां आई है। लेकिन हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि उसके सामने 2018 विश्व कप चैंपियन दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। बेल्जियम भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के झटके से उबरकर आखिरी मैच जीतने का पूरा प्रयास करेगी।

अर्जेंटीना के खिलाफ हारकर पदक की उम्मीद टूटी
अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे दौर के आखिरी मैच में हारकर बाहर हुई भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत और 60 मिनट तक लय बरकरार नहीं रख पाने के लिए आलोचना झेल रही है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना था, लेकिन 39वें सेकेंड में ही गोल गंवाने के बाद बने दबाव से टीम निकल ही नहीं सकी। डिफेंस लगातार चरमराता रहा और फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल का अभाव दिखा, जबकि मिडफील्ड में गैप का पूरा फायदा उठाकर अर्जेंटीना ने 5-3 से जीत दर्ज करके भारत को अंतिम चार की दौड़ से बाहर कर दिया था। भारत ने टूर्नामेंट में 14 गोल किए और 16 गंवाए।

एशियाड के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना होगा लक्ष्य
विश्व कप में सातवां स्थान हासिल करने के अलावा भारत को अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों से पहले मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर अपना खोया आत्मविश्वास भी हासिल करना होगा। विश्व कप में निराशा के बाद अब जापान के आइची नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई करना ही पिछले दो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम का लक्ष्य होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन का मानना है कि बेल्जियम के खिलाफ गलतियों की गुंजाइश नहीं होगी और उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

Leave a Reply

Next Post

एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती

शेयर करेजापान में जगह की किल्लत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026। जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के दलों में सभी देशों को कटौती करनी पड़ सकती है। जापान में 15,000 एथलीटों के रहने की व्यवस्था की गई है, पर एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) को […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना